
![]()
*राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भाखड़ा सेतु (डैम) पुनर्निर्माण का किया भूमि पूजन, 22.34 करोड़ की लागत से 18 महीने में बनेगा नया पुल*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*बिलासपुर (रामपुर)।*👉 कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख ने आज हाईवे स्थित भाखड़ा नदी पर सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि *22 करोड़ 34 लाख 32 हजार रुपये की लागत* से बनने वाले इस नए सेतु का निर्माण कार्य *18 महीने के भीतर* पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस पुल के बनने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही *जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा*।
राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। भाखड़ा बांध में सुरंग और रिसाव के कारण उत्पन्न हुई स्थिति एक प्राकृतिक आपदा थी, इसके बावजूद विपक्ष द्वारा विकास कार्यों पर सवाल उठाना गलत है। उन्हें विकास कार्यों के लिए पहचाना जाता है।
इस दौरान रामलीला कमेटी और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
*मौके पर उपस्थित गणमान्य:*
ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, बीडीओ राजेश कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवीन कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत, रवि यादव, चेतन पारूथी, धन्नूमल बंसल, बूटा सिंह, समाजसेवी अमीर अहमद, सुरेंद्र कुमार कुक्कू, रोहताश मौर्य, जोगपाल सिंह, योगेश झाम, मधुबाला गुगलानी, रीतु अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन अंगनलाल राजपूत ने किया।
































