*बिलासपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, पटवारी यशपाल चौधरी ने किया बूथों का निरीक्षण*

Loading

*बिलासपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, पटवारी यशपाल चौधरी ने किया बूथों का निरीक्षण*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर, रामपुर।*👉 शनिवार दिनांक *17 अक्टूबर* को नगर बिलासपुर में चल रहे *विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान* के अंतर्गत कई बूथों पर नए वोट बनाने का कार्य जोर-शोर से किया गया।

इस अभियान के तहत *पटवारी यशपाल चौधरी* ने विभिन्न बूथों पर पहुँचकर निरीक्षण किया और अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए *वार्ड के सभासदों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील* की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र व्यक्ति का वोट बनना अत्यंत आवश्यक है, सभी लोग इसमें सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान *बूथ नंबर 86, 87, 88, 89, 90, 91, 93, 94* पर कार्य सुचारू रूप से चलता हुआ पाया गया, जहाँ बीएलओ द्वारा नए वोट बनाने का कार्य किया जा रहा था।

वहीं *बूथ नंबर 95 पर तैनात बीएलओ नेहा आले अनुपस्थित पाई गईं*, जिससे वहाँ कार्य में व्यवधान की जानकारी मिली। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

क्षेत्र के सभासदों और नागरिकों ने पटवारी के इस निरीक्षण अभियान की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों के वोट बनवाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर