*भावाधस (भीम) परिवार बिलासपुर द्वारा निकाली गई भव्य वाल्मीकि शोभा यात्रा*

Loading

*भावाधस (भीम) परिवार बिलासपुर द्वारा निकाली गई भव्य वाल्मीकि शोभा यात्रा*

✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर। रामपुर* 👉भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस (भीम) परिवार बिलासपुर के तत्वावधान में मंगलवार दिनांक 27/10/26 को भगवान वाल्मीकि करुणा उत्सव (प्रकट उत्सव) के पावन अवसर पर भव्य वाल्मीकि शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ भावाधस (भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख धर्मगुरु *वीरेश भीम अनार्य जी*, नगर पालिका अध्यक्ष *चित्रक मित्तल जी* एवं ब्लॉक प्रमुख *कुलवंत सिंह औलख जी* ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सपा के पूर्व प्रत्याशी *अमरजीत सिंह* एवं *शिव कुमार गुप्ता* ने शोभा यात्रा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। शोभा यात्रा में आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा धर्मगुरु वीरेश भीम अनार्य जी का पगड़ी बांधकर एवं हार-फूल माला से भव्य स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा भट्टी टोला मोहल्ले स्थित वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर बिलासपुर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस भट्टी टोला मोहल्ले स्थित वाल्मीकि मंदिर पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कैलाश एकलव्य, प्रदेश महासचिव विजय अनार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमुख भारती, जिला प्रभारी सोमपाल भारती, (महिला विंग) राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शर्मिष्ठा सिंह, महेंद्र पाल वाल्मीकि, (यूथ विंग) प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बाबू, जिला अध्यक्ष जानू चौहान, नगर अध्यक्ष मोहित चौधरी, रवि राज वाल्मीकि, मानव भारती, सिद्धार्थ भारती, प्रमोद वाल्मीकि, राजा वाल्मीकि सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर