
![]()
*बिलासपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य प्रभात फेरी, रामायण के रचयिता के जयघोष से गूंज उठा नगर*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
बिलासपुर। नगर में सोमवार दिनांक 26-10-2026 को आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वाधान में एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
इस पावन फेरी का नेतृत्व समाज के प्रमुख भावाधस भीम ने किया। फेरी का शुभारंभ प्रातःकाल भट्टी टोला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। फूलों से सजे रथ पर भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा विराजमान थी।
हर-हर वाल्मीकि के जयकारों के साथ फेरी डाम कॉलोनी, टांडा हुरमतनगर, लक्ष्मीनगर, खौदलपुर, पटेल नगर, पोस्ट ऑफिस रोड, रामपुर रोड, एसडीएम कोर्ट होते हुए वाल्मीकि चौक तक पहुंची और पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान समाज के लोगों ने भगवान वाल्मीकि जी के त्याग, तपस्या और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता शोभायात्रा अध्यक्ष विजय अनार्य ने की, जबकि व्यवस्था कोषाध्यक्ष एवं मंदिर संरक्षक गुरमुख भारती, जिम्मेदारी शोभायात्रा प्रभारी जानू चौहान की देखरेख में सफल रही।
*27 अक्टूबर को निकलेगी महाशोभायात्रा*
पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि मंगलवार 27 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सभी क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई है।
इस अवसर पर रवि राज वाल्मीकि, अशोक कुमर, लक्ष्मण, अनिल, महेश कुमार, मोनू चौधरी, मानव भारती, वरुण भारती, ओम उपाध्याय, आदर्श वाल्मीकि, सोनू चौधरी, कपिल चौहान, राहुल उर्फ बंटी, दिनेश कुमार, राजा, राजपाल, नितिन चौधरी और अभिषेक वाल्मीकि सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
































