*पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपुर पहुंचें,दो दिवसीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत*
👉भास्कर न्यूज़ टुडे/ आर के कश्यप 🙏प्रधान संपादक🙏
रामपुर।पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री,वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार शाम दो दिवसीय प्रवास पर रामपुर पहुंचे।सायंकाल पार्टी पदाधिकारियों,प्रमुख लोगों से मुलाकात की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।नकवी ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि योग को किसी मुल्क-मज़हब के बन्धन में नहीं बांधा जा सकता,बल्कि सम्पूर्ण मानवता के बेहतरी का भारतीय उपहार है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने आवास पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हजारों साल पुरानी भारतीय विरासत योग मानवता की सेहत-सलामती का सार्थक साधन साबित हो रहा है, आज दुनिया योग दिवस को तंदुरूस्ती के त्योहार की तरह मना रही है।योग दिवस का यह “तंदुरुस्ती त्योहार” मुल्कों की सीमाओं,मज़हबों के बन्धनों से मुक्त है।योग साधना समाज के सेहत,सलामती,समरसता, सहिष्णुता का सशक्त सन्देशवाहक साबित हो रहा है। योग जहां सभी धर्मो ,जातियों और समाज को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है,वहीं दुनिया के सामने दिन प्रतिदिन बढ़ते युद्ध के संकट-और कटुता के कंटक को सद्भाव,शांति के मार्ग पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। योग, किसी धर्म ,जाति,क्षेत्र के संकुचित दायरे से मुक्त,मानव कल्याण के प्रकल्प से युक्त है।
कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नकवी प्रातः 5:30 बजे रामपुर के सिविल लाइन में रोशन बाग स्थित पार्क में चेतना योग संस्थान द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिलापंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी,महा सिंह राजपूत, भागीरथ सिंह गंगवार, कपिल आर्य,जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन लोधी,पंकज लोधी,रविंद्र सिंह रवि,रवि रोहिला,कृष्ण अवतार लोधी, विकास दीक्षित, संजय पाठक,धर्मवीर यादव, अर्जित सक्सेना,अर्जुन रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता,दीपक गुप्ता, मानसिंह,अनुज सक्सेना,विक्रम सिंह,डॉ मनोहर लाल,अजीत गौतम,अभिषेक अग्रवाल, राहुल गुप्ता, पुष्कर राणा, योगेंद्र गंगवार, आदि उपस्थित रहे।