
*वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस तुरैहा मछुआ समाज ने मनाया*
👉भास्कर न्यूज़ टुडे/ आर के कश्यप 🙏प्रधान संपादक🙏
रामपुर :👉 शुक्रवार 25 जुलाई को तुरैहा मछुआ समाज के तत्वाधान में विश्व विख्यात महान वीरांगना बहन फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। सराऐ गेट स्थित संतोषी माता मंदिर बाबा रामस्वरूप तुरैहा की समाधि पर तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शहादत दिवस के रूप में बोलते हुए कहा कि समाज आज उत्तर प्रदेश की पूर्व सांसद फूलन देवी विश्व की चौथी एवं भारत की पहली विद्रोही महिला, साहस , प्रतिमूर्ति, अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली, महिलाओं की प्रेरणा सूत्रधार , बहन फूलन देवी का शहादत दिवस मना रहे हैं। अत्यधिक अत्याचार सहन करते हुए एक वीरांगना बनकर जिस तरह सामाजिक न्याय की योद्धा बनकर अपने शत्रुओं का विनाश किया। ऐसी ही वीरांगना की जरूरत हमारी समाज की महिलाओं को हैं। कमल तुरैहा ने कहा कि केंद्र सरकार से वहिन फूलन देवी की हत्या की जांच सीबीआई से करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज का युवा वर्ग एक होकर रहने की अपील की। इस मौके पर संगठन की जिला महामंत्री राम सिंह तुरैहा एडवोकेट, धर्म सिंह, कमल कुमार मुन्ना भाई, सुभाष चंद्र, अरविंद राज, विनोद एडवोकेट, अजय प्रधान, जबर सिंह, चंद्रसेन, मुरारी लाल, रामगोपाल पंडित जी, संतोष कुमारी, रानी देवी, अर्जुन सिंह, आदि मौजूद रहे।

 
									 
	 
			

























 
			 
			