*विभिन्न खाद्य पदार्थों के 11 नमूनें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये।*
भास्कर न्यूज़ टुडे/ आर के कश्यप 🙏प्रधान संपादक🙏
रामपुर: 👉आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने और खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
इस विशेष छापामार अभियान में स्वार स्थित मोहम्मद हसन जनरल स्टोर के मो० फारूख पुत्र इरसाद से चियुंगम, वफर स्टिक और लॉलीपॉप का 01-01 नमूना लिया गया।13 किलोग्राम लॉलीपॉप सीज की गयी।
मुरसेना स्थित महबूब किराना के नावेद पुत्र महबूब से बेसन, अचार, धनिया पाउडर का 01-01 नमूना लिया गया।
राजद्वारा रोड स्थित फेमिली दूध डेयरी से दूध और दही का 01-01 नमूना लिया गया।
शाहबाद गेट स्थित दूधिया इकबाल, गनपत सिंह और सज्जन से दूध का 01-01 नमूना लिया गया।
इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 11 विधिक नमूनें संग्रहित करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किये जायेंगे।
सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण मनोज कुमार, देवकान्त, रामचन्द्र यादव, धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।