![]()
” *समर्थ-उत्तर प्रदेश, विकसित-उत्तर प्रदेश@2047″ अभियान के तहत विकासखंडों में आयोजित किया गया संवाद कार्यक्रम।*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
🙏प्रधान संपादक🙏
🙏आर केकश्यप🙏
जनपद रामपुर 👉”समर्थ-उत्तर प्रदेश, विकसित-उत्तर प्रदेश@2047″ अभियान की जन जागरूकता हेतु विभिन्न लक्षित समूहों (छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया और आम जनमानस) के साथ विचार और संकल्प गोष्ठी का आयोजन जनपद की विकासखण्ड मिलक, सैदनगर और विकासखंड चमरौआ में किया गया।
विकासखण्डों में कार्यक्रम का शुभारम्भ शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में किया गया। विकासखंड सैदनगर में प्रोफेसर एके जेटली, विकासखण्ड मिलक में डॉ. मयंक कुमार रॉय और विकासखण्ड चमरौआ में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा और नन्द कुमार मिश्रा सेवानिवृत्त आईपीएस ने ग्राम प्रधानों, आमजनों, कृषकों एवं महिलाओं के साथ संवाद कर विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण हेतु उनके फीडबैक व सुझाव प्राप्त किये।
इस दौरान नंदकिशोर मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकसित भारत 2047 के मिशन पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम की थीम विकसित उत्तर प्रदेश 2047 है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी व सुझाव बहुत आवश्यक हैं।
उन्होंने जन सामान्य से स्थानीय स्तर पर आवश्यकताओं, सुविधाओं, संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुए हर वर्ग एवं क्षेत्र के विकास में योगदान किया जाने हेतु विचार एवं सुझाव मांगे।
कार्यक्रम में उपस्थित आम जनमानस ने स्थानीय स्तर पर मेंथा की खेती एवं उनके उत्पादों को बढ़ावा देने, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में और अधिक कार्य कर गरीबों को मुफ्त में संयंत्र स्थापित करने, खेती के साथ पशुपालन हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था करने, स्थानीय बाजारों को मजबूती प्रदान करने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा दिए जाने हेतु नहरों को विकसित कर सिंचाई की व्यवस्था करने जैसे सुझाव दिए।
औद्योगिक विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की महिलाओं के लिए न्याय पंचायत स्तर पर शेड निर्माण कराए जाने व उत्पादन का प्रदर्शन एवं उसकी बिक्री के लिए मार्केट उपलब्ध कराया जाने के भी सुझाव स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दिये गये।


























