*डीएम ललित मोहन रयाल ने जनपद वासियों को दी नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं*

Loading

*डीएम ललित मोहन रयाल ने जनपद वासियों को दी नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

नैनीताल।👉जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को नव वर्ष 2026 के अवसर पर जनपद के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि नव वर्ष 2026 जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य एवं नवीन ऊर्जा लेकर आए।उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जनपदवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयासो से प्रशासनिक कार्यों को मजबूत दिशा मिली है।और आशा व्यक्त की है कि आगामी वर्ष में भी सतत विकास और पारदर्शिता के साथ जनपद के समग्र विकास,सामाजिक सौहार्द एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्य करेंगे।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग,भाईचारे एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए जनपद के विकास में सहभागी बनें।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन सदैव जनता की सेवा, समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।सभी का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।अंत में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के सभी नागरिकों,अधिकारियों, कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय वर्ष की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर