*महाराजा निषादराज जयन्ती एवं महर्षि कश्यप जन्मोत्सव कार्यक्रम में सभी स्वजातीय परिवार होगे शामिल*- कमल कुमार तुरैहा

Loading

*महाराजा निषादराज जयन्ती एवं महर्षि कश्यप जन्मोत्सव कार्यक्रम में सभी स्वजातीय परिवार होगे शामिल*- कमल कुमार तुरैहा

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

शाहबाद । रामपुर : 👉 तुरैहा मछुआ समाज के तत्वाधान में शाहबाद के ग्राम पंचायत ठिरिया सालेपुर में बृजपाल सिंह तुरैहा द्वारा संचालित तुरैहा शिशु निकेतन के प्रांगण में महाराजा निषादराज जयन्ती एवं महर्षि कश्यप जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही धूमधाम से बनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने बताया की जिस समाज को अपने वंशज व महापुरुषों की जानकारी नही है वही समाज आज कमजोर है इसीलिए उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले, तहसील व ग्राम पंचायतों में महाराजा निषादराज जयन्ती एवं महर्षि कश्यप जन्मोत्सव का आयोजन भव्य व विशालकाय रूप से मनाया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत के सभी स्वजातीय परिवारों ने प्रतिभाग किया जा रहा है। समाज आज जागरूक हो इसी उदेश्य से अपने समाज के महापुरुषों व वंशजों को लोगो को याद किया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान ठिरिया सालेपुर गोविंद राम ने कहां की तुरैहा मछुआ स्वजातीय समाज के लोग जबतक अपने घरों से नही निकलेगे तो समाज को संगठित नही कर पायेगे इसलिए आज महाराजा निषाद जयन्ती एवं महर्षि कश्यप जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिससे समाज के लोग जान पाये की उनके वंशजों व महापुरुषों ने अपने जीवनकाल में कितना संघर्ष व त्याग किया था। मछुआ तुरैहा समाज के जिलामन्त्री रामसिंह तुरैहा एडवोकेट सभी स्वजातीय परिवारों का आह्वान करते हुए बताया की रामपुर मुख्यालय पर होने वाले जनपद स्तरीय महाराजा निषादराज जयन्ती व महर्षि कश्यप जन्मोत्सव का विशालकाय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिला सहकारी बैक सभागार में आयोजित किया जायेगा, इसलिए संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए समाज के बंधुओं को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी उदेश्य से जनपद रामपुर की सभी तहसील की ग्राम पंचायत व नगगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले सभी तुरैहा मछुआ समाज के स्वजातीय परिवार सहित प्रतिभाग करेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय आंजनेय कुमार सिंह, मण्डल आयुक्त/कमिश्नर, द्वादश मण्डल मुरादाबाद एव विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरादाबाद के विख्यात डाॅक्टर सी0पी0 सिंह (जिज्ञासा हास्पिटल) और उत्तराखंड सरकार में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप रहेंगी। आज के कार्यक्रम में जिला महामन्त्री रामसिंह तुरैहा एडवोकेट, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट सभासद, बृजपाल सिंह तुरैहा, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, अजय कुमार प्रधान, अर्जुन कुमार, अरविन्द कुमार, मदन लाल, शिव दयाल, राजीव तुरैहा सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रधान गोविंद राम ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर