*बिलासपुर के एस जी एम पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्राओं का किया सम्मान*

Loading

*बिलासपुर के एस जी एम पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्राओं का किया सम्मान*

*पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मा० प्रा० विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर : 👉 जिला रामपुर की तहसील बिलासपुर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के प्रबंधक अनार सिंह यादव द्वारा वार्षिक परीक्षा फल वितरण एवं पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिव प्रकाश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंध समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी, गणेशी लाल गंगवार,विवेक सक्सेना,तस्लीम खान,पूर्व सभासद रमेश कश्यप,एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि प्रकाश टंडन मौजूद रहे। इस दौरान कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा 8 तक कि कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।कक्षा प्री नर्सरी में अयन्ति रस्तोगी,कक्षा नर्सरी में छवि कश्यप,कक्षा एल के जी में ऐजान अली,कक्षा यू के जी में हर्ष रस्तोगी,कक्षा 1 में वंश रस्तोगी कक्षा दो में युग कश्यप,कक्षा तीन में बेबी, कक्षा 4 में फैज खान,कक्षा 5 में अभी रस्तोगी,कक्षा 6 में मोहित रस्तोगी, कक्षा 7 में रजीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।विद्यालय में अत्यधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में अभी रस्तोगी एवं कृष्णा कश्यप रहे ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए ।उसके बाद सभी ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने शिक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी और नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया । विद्यार्थियों से नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने विद्यालय,माता-पिता एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की । शिव प्रकाश तिवारी ने कहा “शिक्षा जीवन की तैयारी नहीं है।,शिक्षा ही जीवन है । *शिक्षा भविष्य का पासपोर्ट है क्योंकि आने वाला कल उन्हीं का है जो आज उसकी तैयारी करते हैं । मास्टर गणेश जी लाल ने भी अपने विचार रखे और बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। पूर्व सभासद रमेश कश्यप ने भी अपने विचार रखे और कहा *शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है* जो न केवल व्यक्तित्व को निखारती है बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने की शक्ति भी देती है यह ज्ञान का वह प्रकाश है जो अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर हमें सशक्त, स्वतंत्र और विवेकशील बनता है । जिससे हम एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके। रमेश कश्यप ने कहा कि शिक्षा शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं । कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का विद्यालय प्रबंधक अनार सिंह यादव ने आभार व्यक्त किया । और छात्रों को एक सुंदर संदेश दिया ।उन्होंने कहा कि डॉ ० भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो उसको पी लेता है वह दहाड़ता है वह कभी अपने हक अधिकारों से वंचित नहीं रहता था उन्होंने शिक्षा का हमारे जीवन में क्या महत्व है इसके विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी ।कार्यक्रम का संचालन कंचन ने किया और साथ ही साथ समस्त स्टाफ श्रीमती बबीता हिमांशु कोमल, अंजलि और रिया आदि ने अपना पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया । विद्यालय के प्रबंधक अनार सिंह यादव जी ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर