*बंदर को भगाने के द्वारान कार का शीशा टूटने के विवाद में अधिवक्ता के सर में रॉड मारकर किया लहुलुहान*

Loading

*बंदर को भगाने के द्वारान कार का शीशा टूटने के विवाद में अधिवक्ता के सर में रॉड मारकर किया लहुलुहान*

*स्कूल संचालको एंव अधिवक्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर : 👉 मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष है। इनके द्वारा बंदर भंगाने के द्वोरान कार का शीशा टूटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया । मोहल्ला साहुकारा निवासी उदय तिवारी ने बताया कि उनके पिता शिव प्रकाश तिवारी रविवार की सुबह छत पर बैठे बंदरो को भगाने के लिए एक पत्थर फेका जो गलती से रामलीला मैदान में खड़ी पड़ोसी की कार में पत्थर लगने से कार का शीशा टूट गया। तिवारी ने बताया कि नुकसान की भरपाई के तोर पर दस हजार रुपए देकर मामला शांत करा दिया गया था । इसके वावजूद आधा दर्जन लोगों ने उनके घर पहुँच कर हंगामा करने लगे ।
आरोप है कि कुछ लोगो ने शराब के नशे में अधिवक्ता के घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया । जिससे अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए । बीच बचाव के द्वोरान उनकी पत्नि के साथ भी अभद्रता की गई। हमले में अधिवक्ता बेहोश हो कर वही जमीन पर गिर गए । आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से फरार हो गए ।

आनंन फानन में अधिवक्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर ले जाया गया । अधिवक्ता के सर में गम्भीर चोटे आई है । जिसके विरोध में सोमवार को इस घटना से नाराज अधिवक्तागण और स्कूल संचालक बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे और आरोपियो के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने लोगों को शांत कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वादी की तहरीर पर- , श्रेय जैन, आदित्य जैन , प्रत्यक्ष जैन, और एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक के दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर