*वीरांगना पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया नमन*

Loading

*वीरांगना पूर्व सांसद फूलन देवी जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया नमन*
✍️भास्कर न्यूज टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

मिलक । रामपुर 👉 सोमवार दिनांक 10 अगस्त को ग्राम जसमोली में वीरांगना एवं पूर्व सांसद श्रीमती फूलन देवी जी की जयंती के अवसर पर ग्राम प्रधान जसमोली एवं जिला अध्यक्ष कश्यप समाज, रामपुर के आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित जनों ने वीरांगना फूलन देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, साहस एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कश्यप समाज के जिलाध्यक्ष बाबूराम कश्यप, कश्यप समाज के महामंत्री एवं पूर्व प्रधान राजू कश्यप उर्फ राजेंद्र कुमार, ग्राम किरा व रामपुर से आए प्रोफेसर रमेश चंद्र , अधिवक्ता भुवनेश तोमर , संजीव कुमार कश्यप, विजयपाल कश्यप, भूकनलाल कश्यप,लाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिलाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान शकुंतला कश्यप, द्रोपदी कश्यप, नन्हीं कश्यप, विमला कश्यप, अनीता कश्यप,लक्ष्मी कश्यप सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
सभी ने वीरांगना फूलन देवी को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए शत-शत नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर