*जीआईएस सर्वे के नाम पर घोटाले का आरोप, सपा ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन*

Loading

*जीआईएस सर्वे के नाम पर घोटाले का आरोप, सपा ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*बिलासपुर / रामपुर -*👉 तहसील बिलासपुर में जीआईएस (GIS) सर्वे के नाम पर लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा।

*सांसद के मीडिया प्रभारी ने उठाए सवाल -*
समाजवादी पार्टी से रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के मीडिया प्रभारी महबूब अली और सपा नेता याकूब खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि बिलासपुर तहसील क्षेत्र में जीआईएस सर्वे के नाम पर फर्जी बिल व फर्जी कार्य दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सर्वे के नाम पर न तो जमीनी स्तर पर कोई टीम भेजी गई और न ही मानकों का पालन किया गया, फिर भी ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया।

*एफआईआर और उच्चस्तरीय जांच की मांग -*
सपा नेताओं ने मांग की है कि-
1.👉 पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
2.👉दोषी अधिकारियों और संबंधित फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
3.👉 सर्वे के कार्य को निरस्त कर पुनः पारदर्शी तरीके से सर्वे कराया जाए।

सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर