
![]()
*विधान परिषद निर्वाचन में मतदान हेतु कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक – आर के कश्यप*
*रामपुर।* 👉जनपद रामपुर में विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा आदेश जारी किया है।
*जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी जी* ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार *उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026* के लिए मतदान दिवस *23 अक्टूबर, 2026* को निर्धारित किया गया है।
इस दिन ऐसे *समस्त सरकारी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं तथा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के बोनाफाइड मतदाता हैं*, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु *विशेष आकस्मिक अवकाश* प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपद के *सभी नियंत्रक प्राधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों* को कड़े निर्देश दिए हैं कि शासन के उक्त आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। पात्र कर्मचारियों को मतदान दिवस पर विशेष आकस्मिक अवकाश देकर यह सुनिश्चित किया जाए कि वे अपने *मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुगम रूप से कर सकें।*
जिला प्रशासन का यह कदम लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
































