
![]()
*धनौरा धाम में छोटी दीपावली पर विशेष अर्जी समाधान का आयोजन, भक्तों के कष्ट निवारण के लिए लगाई गई अर्जी*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*बिलासपुर*👉 धनौरा धाम, बिलासपुर में
छोटी दीपावली के पावन अवसर पर धनौरा धाम बाला जी दरबार में भक्तों के कष्ट निवारण हेतु अर्जी लगाकर विशेष समाधान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपनी-अपनी अर्जी लगाकर कष्टों से मुक्ति की कामना की।
मान्यता है कि छोटी दीपावली के दिन अर्जी लगाने का विशेष महत्व होता है। इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है और इस दिन लगाई गई अर्जी से भक्तों को उनके कष्टों से निजात मिलती है। इसी परंपरा के अनुसार धनौरा धाम में आज विशेष अनुष्ठान और अर्जी समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर अशोक दास महंत जी ने आज के दिन के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि छोटी दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, संकटों से मुक्ति और नई ऊर्जा प्राप्त करने का दिन है। इस दिन सच्चे मन से लगाई गई अर्जी अवश्य फलदायी होती है।
महंत जी ने भक्तों को बताया कि अर्जी का अर्थ केवल मांगना नहीं है, बल्कि अपने कष्टों को गुरु चरणों में समर्पित कर समाधान की प्रार्थना करना है। उन्होंने कहा कि जो भक्त श्रद्धा, विश्वास और नियम के साथ अर्जी लगाता है, उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आता है।
आयोजन के दौरान भक्तों ने धाम में पूजा-अर्चना की, दीप जलाए और महंत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे धाम परिसर को दीपों और फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
































