*बाइक विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने, दोनों ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र*

Loading

*बाइक विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने, दोनों ने पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

बिलासपुर।👉 नई बाइक को लेकर ग्राहक और एजेंसी के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर अपने-अपने आरोप लगाए हैं।

*पहला पक्ष – ग्राहक रमन अनेजा का आरोप*

मोहल्ला जियारत शीरी मियां निवासी रमन अनेजा पुत्र ज्ञानचंद ने पुलिस अधीक्षक रामपुर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्होंने दिनांक 19/10/2026 को बिलासपुर स्थित एजेंसी से एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल खरीदी थी।

उनके अनुसार उन्हें 4 माह पुरानी बाइक दे दी गई, जो ठीक से नहीं चल रही है, इंजन गर्म हो जाता है और उसमें काफी कमियां हैं। उनका आरोप है कि बाइक बदलने की मांग करने पर उन्हें गाली-गलौज व धमकी दी गई। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

*दूसरा पक्ष – चौधरी मोटर्स का पक्ष*

वहीं दूसरी ओर चौधरी मोटर्स, केमरी रोड बिलासपुर ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिलासपुर को दिनांक 18/11/2026 को प्रार्थना पत्र दिया है।

एजेंसी के अनुसार, वह हीरो मोटो कॉर्प के डीलर हैं और दिनांक 19/10/2026 को ही रमन अनेजा को स्प्लेंडर बाइक बेची गई थी।

एजेंसी का कहना है कि बाइक में *दो बड़े हॉर्न लगाए जाने से बैटरी पर ओवर लोड पड़ा, जिससे सेंसर ने काम करना छोड़ दिया।* एजेंसी ने सेंसर के रिप्लेसमेंट का ऑर्डर लगा दिया है, कंपनी से सेंसर आने पर उसे लगा दिया जाएगा।

एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि अब तक रमन अनेजा, उनका पुत्र व ड्राइवर एजेंसी पर आकर स्टाफ व एजेंसी मालिक से अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करते रहे हैं। एजेंसी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर