*वेतनमान की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, काली पट्टी बांधकर किया कार्य*

Loading

*वेतनमान की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी, काली पट्टी बांधकर किया कार्य*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*रामपुर* 👉रामपुर जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों का वेतनमान की लंबित मांग को लेकर आंदोलन गुरुवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जनपद की विभिन्न शाखाओं एवं मुख्यालय में कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर नियमित कार्य किया और विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन के मंत्री *श्री शाहरुख आलम* ने कहा –

> “जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक विरोध इसी तरह जारी रहेगा। हम काली पट्टी बांधकर काम करते हुए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। अगर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को अगले चरण में ले जाया जाएगा।”

संयुक्त मोर्चा ने घोषणा की है कि *30 नवंबर 2026 को रामपुर जिला सहकारी बैंक की सभी 30 शाखाओं एवं मुख्यालय में पूर्ण कार्य बहिष्कार* किया जाएगा। मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं हड़ताल आयोजित की जाएगी।

पदाधिकारियों ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक संगठन या व्यक्ति की नहीं, बल्कि बैंक के समस्त कर्मचारियों के सम्मान, अधिकारों, भविष्य और उनके परिवारों से जुड़ी लड़ाई है। सभी कर्मचारी एकजुट होकर अपनी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

*इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे -*
👉 श्री लालता प्रसाद – अध्यक्ष
👉श्री सुनील कुमार मिश्रा – मंत्री
👉श्री शाहरुख आलम – मंत्री
👉 श्री रमेश चंद्र – मंत्री
👉-श्री मोहम्मद ज़ुहैब – अध्यक्ष
👉श्री अनिल कुमार – अध्यक्ष

संयुक्त मोर्चा ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी एकता, अनुशासन और संघर्ष की भावना बनाए रखें तथा 30 नवंबर के आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें।

*”एकता हमारी ताकत है, संघर्ष हमारा अधिकार है और वेतनमान हमारा हक है। जब तक वेतनमान नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर