*छात्रवृत्ति आवेदन लंबित रखने वाले कॉलेजों पर सख्ती, 25 नवंबर तक निस्तारण नहीं किया तो मान्यता पर होगी कार्रवाई*

Loading

*छात्रवृत्ति आवेदन लंबित रखने वाले कॉलेजों पर सख्ती, 25 नवंबर तक निस्तारण नहीं किया तो मान्यता पर होगी कार्रवाई*

*भगवान देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में सबसे अधिक आवेदन लंबित, सभी संस्थानों को शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*रामपुर*।👉 दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन लंबित रखने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों को 25 नवंबर 2026 की शाम तक अपने संस्थान लॉगिन पर लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद भी आवेदन लंबित मिलने पर संस्था प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित संस्था की मान्यता प्रत्याहरण के लिए भी संबद्धता प्रदान करने वाली एजेंसी के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं, लेकिन कई शिक्षण संस्थानों के स्तर पर बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। 23 नवंबर तक की समीक्षा में भगवान देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में सभी वर्गों के सर्वाधिक आवेदन लंबित पाए गए हैं।

इसके अलावा भगवान देवी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, सुभाष स्मारक डिग्री कॉलेज रामपुर, खालसा महाविद्यालय मिलक, गुरुकुल महाविद्यालय बिलासपुर, सावित्री देवी पीजी कॉलेज सरकथल, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय डिग्री कॉलेज, श्रीमती शांति चौहान स्मारक डिग्री कॉलेज, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन नरायनपुर टांडा, डॉ. रामबहादुर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज रामपुर और इंटीग्रल डिग्री कॉलेज रामपुर में भी आवेदन लंबित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित संस्थानों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों से लगातार संपर्क कर आवेदनों के निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं। जनपद के अन्य सभी शिक्षण संस्थानों को भी अपनी संस्थान लॉगिन जांचने और एक भी आवेदन लंबित मिलने पर तत्काल उसका निस्तारण करने को कहा गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के हित से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी संस्थान की लॉगिन पर आवेदन लंबित मिलने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर