
![]()
*वेतनमान की मांग को लेकर 11वें दिन भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*रामपुर।* 👉संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर रामपुर जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने वेतनमान की मांग को लेकर आज लगातार 11वें दिन काली पट्टी बांधकर कार्य किया और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष *मोहम्मद ज़ुहैब* ने कहा –
> “कर्मचारियों की जीत हमेशा उनकी एकता में है। वेतनमान हमारा हक और सम्मान है। जब तक वेतनमान लागू नहीं होगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
उन्होंने सभी साथियों से एकजुटता के साथ आंदोलन में भागीदारी की अपील की।
*बड़ा ऐलान -* 30 नवंबर 2026 को रामपुर जिला सहकारी बैंक की *समस्त शाखाएं एवं मुख्यालय पूर्ण रूप से बंद* रहेंगे। सभी कर्मचारी मुख्यालय पर एकत्र होकर हड़ताल में शामिल होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहम्मद ज़ुहैब (अध्यक्ष), रमेश चंद्र (मंत्री), सुनील कुमार मिश्रा (मंत्री), शाहरुख आलम (मंत्री), लालता प्रसाद (अध्यक्ष), सुभाष चंद्र (अनुभाग अधिकारी) सहित तीनों संगठनों के पदाधिकारी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
































