*संविधान दिवस धूमधाम से मनाया, सभी सामाजिक संगठनों ने मिलकर मनाया संविधान का पर्व*

Loading

*संविधान दिवस धूमधाम से मनाया, सभी सामाजिक संगठनों ने मिलकर मनाया संविधान का पर्व*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*

*रामपुर।*👉 विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि रविदास उत्थान सेवा समिति (रजिस्टर्ड) रामपुर के तत्वाधान में भारतीय संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। समिति के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सागर जी ने इस बार संविधान दिवस के शुभ अवसर पर जिला रामपुर के जितने भी सामाजिक संगठन हैं उन सभी से एकजुटता के साथ, एक समय पर, एक ही स्थान पर, डॉ अंबेडकर पार्क सिविल लाइन रामपुर में भारतीय संविधान का पर्व मिलजुल कर मनाने का आह्वान किया था। जिसमें काफी हद तक सफलता भी मिली, धोबी महासभा, मछुआ समाज महासभा, जाटव महासभा, वाल्मीकि महासभा इत्यादि संगठनों ने सहयोग किया और कार्यक्रम को मिलजुल कर भव्य रूप से मनाया।

सर्वप्रथम समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धा बाबूजी रामप्रसाद सागर जी द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूजी रामप्रसाद सागर जी ने कहा कि भारतीय संविधान एकता और अखंडता को अपने में संजोए हुए है। प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सागर ने कहा भारतीय संविधान के मूल्य समता, समानता, बंधुत्व एवं न्याय के मूल्यों को हमें अपनाना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के नेता राम बहादुर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धोबी महासभा के जिला अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तुरेहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जाटव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश सागर भी सम्मिलित हुए उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किए। वाल्मीकि समाज से आनंद प्रकाश वाल्मीकि जी ने अपने विचार रखे, अविनाश तपन जी ने अपने विचार रखे, धर्म वाल्मीकि जी ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाबूजी रामप्रसाद सागर जी ने की, संचालन प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सागर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर