*थानाध्यक्ष ने त्योहारों पर कड़ी निगरानी की ग्राम प्रहरियों को दी हिदायत*

Loading

*थानाध्यक्ष ने त्योहारों पर कड़ी निगरानी की ग्राम प्रहरियों को दी हिदायत*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर।👉त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।खजुरिया थाना परिसर में बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष पंकज पंत द्वारा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस के आंख और कान होते हैं। त्योहारों के मद्देनजर गांवों में आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि गांव में कोई भी नई हलचल, अवैध शराब की बिक्री या अफवाह फैलाने की कोशिश की जाती है, तो उसकी सूचना तत्काल थाने को दें। थानाध्यक्ष ने प्रहरियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ निरंतर संवाद में रहें। इस दौरान उन्होंने प्रहरियों की समस्याओं को भी सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर