*वाहनों पर कार्रवाई, 6 डंपर सीज*

Loading

*वाहनों पर कार्रवाई, 6 डंपर सीज*

*वाहनों पर कुल 2.87 लाख रुपये का जुर्माना*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर : 👉जनपद में सड़क सुरक्षा एवं राजस्व प्रवर्तन को सख्ती से लागू करते हुए विशेष अभियान चलाया गया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान अजीतपुर चौकी क्षेत्र में कुल 6 डंपर वाहनों को सीज किया गया, जिसमें जांच में पाया गया कि इनमें से 2 डंपर ओवरलोड, जबकि 4 डंपर टैक्स बकाया एवं बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों पर कुल 2.87 लाख रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा, ओवरलोडिंग एवं कर चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर