*श्री खाटू श्याम जी की भव्य यात्रा व प्रभात फेरी निकाली गई बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल*

Loading

*श्री खाटू श्याम जी की भव्य यात्रा व प्रभात फेरी निकाली गई बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

जनपद रामपुर : 👉 श्री खाटू श्याम भक्त परिवार चौकी हजियानी की ओर से शुक्रवार को एकादशी के मौके पर छठ दिवसीय श्री श्याम फागुन महोत्सव निशान यात्रा के साथ खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा व प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम करीब 6:00 बजे चौकी हजियानी से उत्सव स्थल तक ढोल नगाड़ों बैंड बाजा आतिशबाजी के बीच यात्रा शुरू हुई। श्री खाटू श्याम जी की शोषित झांकी के साथ निकाली गई। महिलाएं पुरुष हाथों में गुलाल लिए और फूलों की वर्षा करते चल रहे थे। डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। श्रद्धालु विशेष वेशभूषा में निशान लेकर भजन कीर्तन करते और भक्ति नित्य करते चल रहे थे। यह यात्रा चौकी हजियानी से शुरू होकर अनाजमंडी, मिष्ठान गंज, राजद्वारा, डाकखाना, जौहर अली मार्ग, गांधी समाधि होती हुई सिविल लाइंस ज्वाला नगर, श्याम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र कुमार बरनवाल, ओमप्रकाश, कमल कुमार तुरैहा, ओंकार सिंह, हीरालाल उर्फ कल्लू राजा, जितेंद्र नन्हे, कोमल तुरैहा, अजय बंटी राजू सुमन, महेंद्र, मुरारी लाल, आदि आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर