

![]()
*चैत्र नवरात्र के समापन पर मां दुर्गा की विशाल भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए- औलख*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर। नवरात्रि शक्ति की उपासना का नौ दिवसीय पावन पर्व होता है जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है यह नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा, अध्यात्म और आत्म- सुधार के लिए विशेष माना जाता है इस दौरान व्रत कन्या पूजन गरबा और माता के जगराते का विशेष महत्व है जो अंत में विजयदशमी के साथ संपन्न होता है । चैत्र नवरात्र के समापन रामनवमी पर नगर में निकाली गई मां दुर्गा की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का कृषि राज्यमंत्री और पालिका चेयरमैन सहित श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से जगह-जगह स्वागत किया गया।वही जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।शुक्रवार को रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में उत्साहित भक्त नगर के मौहल्ला डाम कॉलोनी स्थित मां दुर्गा पंचायती भवानी मंदिर में एकत्र हुए। इसके बाद मंदिर प्रांगण से श्री मां दुर्गा की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इसका शुभारंभ मंदिर के मंहत रविराज स्वरूप भटनागर ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।शोभायात्रा में सबसे आगे उत्साहित युवा जयघोष करते चल रहे थे,उसके पीछे मशहूर बैंड माता के भजन-कीर्तन करते चल रहा था।श्रद्धालुओं के बीच सुसज्जित मां दुर्गा की ज्योति चल रही थी जिसके कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पालिका चेयरमैन चित्रक मित्तल और ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख आदि भक्त दर्शन करते चल रहे थे।साथ ही प्रसाद का वितरण भी हो रहा था। सबसे पीछे महिलाएं-पुरूष कीर्तन करते चल रहे थें। यह यात्रा डाम कॉलोनी से प्रारंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी,तहसील रोड,सिनेमा रोड,पुरानी रामलीला रोड,साहूकारा,कायस्थान होती हुई माता महाकाली मंदिर पहुंची यहां श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया था।यहां के बाद शोभायात्रा भट्टी टोला,पंजाबी कॉलोनी,रामपुर रोड,पोस्ट ऑफिस रोड,माठखेड़ा रोड,मुख्य चौराहा होती हुई वापिस मंदिर प्रांगण में जाकर सम्पन्न हुई।वही मंदिर पुजारी रविराज स्वरूप भटनागर ने बताया कमेटी के द्वारा शाम में विशाल भंडारा व रात्रि में जागरण का आयोजन हुआ।







































