

![]()
*गलत नंबर प्लेट एवं टैक्स बकाया पर 12 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, ₹1.81 लाख का जुर्माना*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
जनपद रामपुर : 👉जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान ऐसे 12 वाहन पाए गए जिनमें गलत/मानक के विपरीत नंबर प्लेट लगी थी अथवा वाहन कर (टैक्स) बकाया था। इन सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
कार्रवाई के अंतर्गत संबंधित वाहन स्वामियों पर *₹1,81,000/-* का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
एआरटीओ ने कहा है कि वे अपने वाहनों पर मानक के अनुरूप नंबर प्लेट का प्रयोग करें एवं समय से करों का भुगतान करें, जिससे अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग मिल सके।







































