*विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जागरूकता रैली आयोजित*

Loading

*विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जागरूकता रैली आयोजित*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर : जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 30 अप्रैल 2026 एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ मा0 शहर विधायक आकाश सक्सेना एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संचारी रोगों की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई तथा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय, पर सम्पन्न हुई।
मा0 विधायक आकाश सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा बुखार से पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल सरकारी अस्पताल में उपचार हेतु भेजें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, कचरा निस्तारण, झाड़ियों की कटाई, लार्वानिरोधक रसायनों का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जाएगी। साथ ही संचारी रोगों से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण कर बुखार, आईएलआई, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, कालाजार एवं कुपोषित बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
अभियान के दौरान क्लोरीनेशन, पेयजल को उबालने, साबुन से हाथ धोने एवं शौचालय के उपयोग के प्रति भी जनजागरूकता फैलाई जाएगी।
रैली के शुभारम्भ अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यमूर्ति तोमर, डॉ. सत्यप्रकाश, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजीव कुमार वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी संजय सिंह चौहान, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. ताहिर, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार राय, बायोलॉजिस्ट देवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर