*शाहबाद के वीर एकलव्य जूनियर हाई स्कूल में भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।*

Loading

*शाहबाद के वीर एकलव्य जूनियर हाई स्कूल में भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

शाहबाद । रामपुर 👉आज दिनांक 5.4.2026 दिन रविवार को ग्राम टांडा तहसील शाहबाद के वीर एकलव्य जूनियर हाई स्कूल में सृष्टि के रचयिता महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के राजा महाराजा निषाद राज गुहा की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई । जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर रमेश चंद्र पूर्व संयुक्त उच्च शिक्षा निदेशक ने भगवान महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सृष्टि की रचना करने के लिए ब्रह्मा जी के आदेश अनुसार राजा दक्ष प्रजापति की 13 कन्याओं के साथ विवाह किया और इस सृष्टि की रचना की इसीलिए महर्षि कश्यप को सृष्टि के रचयिता कहा जाता है हम सभी महर्षि कश्यप की ही संताने हैं । जम्मू कश्मीर में भी महर्षि कश्यप का ही शासन था और उन्हीं के नाम इसका नाम जम्मू कश्मीर पड़ा । राजू कश्यप पूर्व प्रधानपति प्रदेश सह प्रमुख मत्स्य प्रकोष्ठ सहकार भारती उत्तर प्रदेश ने अपने विचार रखें राजू कश्यप ने भगवान महाराजा निषादराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा निषाद राज गुहा का जन्म त्रेता युग में चैत्र शुक्ल पंचमी को श्रृंगवेरपुर प्रयागराज में हुआ था उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम के वनवास काल के समय निषाद राज ने सच्चे मित्र का धर्म निभाया था प्रभु श्री राम को केवट राज से कहकर गंगा पार लगाया था इसीलिए संसार महाराज निषाद राज को प्रभु श्री राम के बाल सखा के रूप में जानता है ।राजू कश्यप ने कहा कि हमारे समाज के लिए इससे गौरवशाली बात हो नहीं सकती हमें अपने कश्यप होने पर गर्व महसूस होता है । लेकिन इस वर्तमान सरकार में कश्यप समाज विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पा रहा है ।उन्होंने कहा कि पूरे रामपुर जिले में ऐसी कोई विधानसभा नहीं है जिसमे 25000-30000 वोट कश्यप समाज का ना हो ।उसके बावजूद पूरे जिले में एक भी व्यक्ति कश्यप समाज का नामित सभासद नहीं बनाया गया ।उन्होंने कहा इससे समाज में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है ।जिसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नेहा कश्यप जिला पंचायत सदस्य रामपुर ने की और अपने विचार रखे । संगठन को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर बल दिया । जिला अध्यक्ष बाबूराम कश्यप प्रधान जसमोली ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया ।जागरूकता की कमी के कारण सरकार द्वारा चल रही योजनाओं का हम लाभ नहीं ले पा रहे । कार्यक्रम का संचालन भुवनेश्वर तोमर ने किया और कहा कि समाज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है और जागरूकता की कमी होने के कारण हम उनको विकास की मुख्य धारा से नहीं जोड़ पा रहे हैं इसलिए उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि भले आधी रोटी खाएं लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जरूर जोड़ें क्योंकि यह बच्चे ही देश का भविष्य है ।
बैठक में- राजू कश्यप महामंत्री एवं अनिल कश्यप प्रबंधक वीर एकलव्य जूनियर हाई स्कूल टांडा धर्मेंद्र ग्राम प्रधान पूरेनिया कला गोविंदराम कश्यप ग्राम प्रधान डीरिया सुरेश बाबू गुप्ता वरिष्ठ नेता भाजपा दिनेश कश्यप एडवोकेट नीरज कश्यप आदि ने विचार व्यक्त किये । संचालन भुवनेश चंद्र तोमर एडवोकेट ने किया सिपाही लाल मनोज कुमार मास्टर मोनू कुमार लखन सिंह राजपाल कश्यप राम सिंह कश्यप संजीव कुमार जगमोहन कश्यप प्यारेलाल कश्यप चंचल कश्यप सुंदर सिंह मक्कन कश्यप, मुकेश कश्यप आदि समाज सैकड़ो की संख्या में मौजूद मौजूद रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर