*लापरवाही पर कड़ा एक्शन: 33 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश*

Loading

*लापरवाही पर कड़ा एक्शन: 33 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर :👉जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थू लाल गंगवार ने पंचायत सहायकों की लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने जनपद के विभिन्न विकास खंडों में तैनात कुल 33 पंचायत सहायकों द्वारा लंबे समय से उपस्थिति दर्ज न करने पर उनकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने पूर्व में कई बार नोटिस एवं निर्देश दिए जाने के बावजूद भी संबंधित पंचायत सहायकों ने ना तो अपनी उपस्थिति पंचायत सहायक पोर्टल पर दर्ज कराई और न ही ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से कार्य किया। इससे पंचायत सचिवालय का कार्य बाधित हो रहा था तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा था।
उपस्थिति रजिस्टर के अधिकांश पंचायत सहायकों ने एक माह या उससे अधिक समय से उपस्थिति दर्ज नहीं की, जबकि कुछ मामलों में तो कभी भी उपस्थिति दर्ज नहीं स्थिति सामने आई।
इस लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने ऐडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि संबंधित पंचायत सहायकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएं तथा इसकी सूचना जनपद कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर