*व्यापार मंडल का एक-एक पदाधिकारी और सदस्य संगठन की रीढ़:सोनी*

Loading

*व्यापार मंडल का एक-एक पदाधिकारी और सदस्य संगठन   की रीढ़:सोनी*

*बिलासपुर में व्यापार मंडल की बैठक में सतपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया*

भास्कर न्यूज टुडे/ आर के कश्यप( प्रधान संपादक)

बिलासपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि संगठन जांबाज साथियों की मेहनत से ही बुलंदी पर तक पहुंचता है, इसलिए संगठन किसी भी पदाधिकारी व सदस्य का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष तहसील क्षेत्र के नारायण नंगला गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थें।उन्होंने कहा उनका एक-एक पदाधिकारी और सदस्य संगठन की रीढ़ है,क्योंकि संगठन को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है,कहा कि संगठन तो बहुत होते हैं,लेकिन जिस संगठन ने सम्मान हो वह उनका संगठन है,उन्होंने आग्रह किया कि वह बड़े व्यापारियों से लेकर छोटे व्यापारियों को भी जोड़कर सदस्यता ग्रहण कराएं ताकि जुल्म के खिलाफ उनकी आवाज़ बुलंद हो सकें।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नगराध्यक्ष मोहम्मद अनस खां की संस्तुति पर सरदार सतपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।इस दौरान मौजूद लोगों ने नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान पप्पू खां,अरविंद गुप्ता, अब्दुल बासित,फहीम अहमद,इमरान, शाहिद, मोहम्मद याकूब खां,अंदर अली खां, मंसूर खां, कार्यक्रम का संचालन माहिर खां ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर