
![]()
*राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ ने भारतीय सेना में चयनित युवा प्रकाश राठौर का किया भव्य सम्मान*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर👉 8 जुलाई दिन बुधवार 2026 को राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ एवं ई-रिक्शा यूनियन के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि के नेतृत्व में एक गरिमामयी बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील बिलासपुर के गणेश कॉलोनी, ग्राम खोदलपुर निवासी प्रकाश राठौर के भारतीय सेना में चयन होने पर संगठन की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में प्रकाश राठौर को फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि, “भारतीय सेना में चयन होना केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र, समाज और देश का गौरव है। प्रकाश राठौर ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। ऐसे युवाओं से समाज के अन्य युवाओं को प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए। भारतीय सेना हमारे देश की आन, बान और शान है। हमें अपने वीर सैनिकों का सदैव सम्मान करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ प्रतिभाशाली एवं राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं का समय-समय पर सम्मान करता रहेगा, ताकि समाज में शिक्षा, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रकाश राठौर की सफलता संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके पिता ने आर्थिक तंगी के बावजूद मेहनत-मजदूरी कर अपने पुत्र को शिक्षित किया और उसे अपने सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग दिया। आज प्रकाश राठौर का भारतीय सेना में चयन न केवल उनके परिवार के त्याग और परिश्रम का सम्मान है, बल्कि उन सभी मेहनतकश एवं निर्धन परिवारों के लिए भी प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने बच्चों को आगे बढ़ाने का सपना देखते हैं।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रकाश राठौर को भारतीय सेना में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल सैन्य जीवन की कामना की।
सम्मान समारोह के दौरान पूरे केंद्रीय कार्यालय का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “भारतीय सेना ज़िंदाबाद” के ओजस्वी नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। इन राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण नारों ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी कुलदीप वाल्मीकि, परवेश वाल्मीकि, प्रमोद राज, नगर अध्यक्ष अमानत रजा, नगर सचिव अली अहमद अंसारी, नगर महामंत्री संजय शर्मा, बबलू अंसारी, नगर प्रभारी लक्ष्मण राठौर, अरुण राही, राहुल, राजेन्द्र वाल्मीकि, जयप्रकाश, संजय कुमार जोंटी, राज, शिवा, राहुल नरेश वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
