*गुरू महर्षि वेद व्यास जी को याद करके मछुआ समाज ने मनाया गुरू पूर्णिमा का पर्व*- कमल कुमार तुरैहा

Loading

*गुरू महर्षि वेद व्यास जी को याद करके मछुआ समाज ने मनाया गुरू पूर्णिमा का पर्व*- कमल कुमार तुरैहा
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

रामपुर। 👉बुधवार दिनांक 29-07-2026 को मछुआ तुरैहा मछुआ समाज संगठन के तत्वाधान में चौकी हजियानी स्थित संगठन के जिला मुख्यालय कार्यालय पर गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समाज के मार्गदर्शक व गुरू महर्षि वेदव्यास जी के चित्र पर उपस्थित सभी स्वाजातीय परिवार व संगठन पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा के नेतृत्व में पुष्प अर्पित कर सभी के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर तुरैहा मछुआ समाज के जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा की महर्षि वेदव्यास जी मछुआ समाज के गुरू रहे है गुरू पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास जी का जन्म (आषाढ पूर्णमासी तिथि) हुआ था इसीलिए इस शुभ अवसर को गुरू पूर्णिमा के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होने बताया की महर्षि वेदव्यास जी ने ही महाभारत महाकाव्य की रचना की थी। वेदों का विभाजन करके सरल बनाया जिससे आमजन भी ज्ञान प्राप्त कर सके। जिला अध्यक्ष ने बताया की गुरू के बिना न ज्ञान प्राप्त होता है और न सुमार्ग प्राप्त होता है। गुरू एक चेतना है, मार्गदर्शक है, सत्य का आभास कराते है और ईश्वर से जोड़ते है इसलिए माता-पिता के बाद गुरू का स्थान माना जाता है। महर्षि वेदव्यास जी का मछुआ समाज में सर्वोच्च स्थान है। इसलिए समाज के सभी परिवार व बुद्धिजीवी वर्ग महर्षि वेदव्यास जी का जन्म दिन व गुरू पूर्णिमा को बहुत धूमधाम से मनाते है। इस अवसर पर संगठन के जिला महामंत्री राम सिंह तुरैहा एडवोकेट ने सभी स्वाजातीय परिवारों के लिए मंगल कामना करते हुए कहा की बिना गुरू के कोई भी समाज सही दिशा पर नही चल पाता है गुरू के बिना न शिक्षा प्राप्त होती है और न ईश्वर की प्राप्ति इसलिए समाज के सभी लोग अपने समाज के पूजनीय गुरू महर्षि वेदव्यास जी को अपना आदर्श मानते है।
कार्यक्रम में- अजय कुमार प्रधान, अर्जुन कुमार, कमल कुमार मुन्ना, धर्मपाल सिंह, रवि तुरैहा, आशुतोष तुरैहा, विक्रम सिंह, राजीव कुमार, मुरारी लाल, बालकिशोर तुरैहा, पवन कश्यप, अरविन्द कुमार, अर्जुन सिंह, जबर सिंह, राम गोपाल पंडित जी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर