*बिलासपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर में देश भक्ति गीतों के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

Loading

*बिलासपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर में देश भक्ति गीतों के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर : 👉स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाई स्कूल मोहल्ला लक्ष्मी नगर बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।जिसमें सर्वप्रथम ध्वजारोहण प्रबंधक अनार सिंह यादव द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गुप्ता एडवोकेट,शिवकुमार गुप्ता पूर्व सभासद,रूपक अग्रवाल,रमेश कश्यप पूर्व सभासद इत्यादि उपस्थित रहे ।जिसमें शिवकुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा यह बच्चेआने वाले कल का सुनहरा भविष्य है इन्हीं बच्चों में से कोई इंजीनियर, वकील जज,और सर्वोच्च पदों पर अपनी सेवा देंगे ।और इस देश के गौरव को आगे बढ़ने का काम करेंगे ।मुख्य वक्ता के रूप में रमेश कश्यप पूर्व सभासद ने नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना की और देश के शहीदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । राजीव गुप्ता एवं रूपक अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे और स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।विद्यालय में निम्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोकगीत,देश भक्ति गीत,कव्वाली आदि सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।इसके बाद छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए जिसमें उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं-श्रीमती बबीता सिंघल,श्रीमती कंचन,हिमांशु, रिया, अंजली, कोमल औरअभिभावक गण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन ने किया अंत में प्रबंधक अनार सिंह यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर