*धनौरा धाम के महंत अशोक दास जी ने 12 बसों को दिखायी हरी झंडी, जय श्री राम के उद्घोष के साथ 1000 भक्त रवाना हुए मेंहदीपुर बालाजी दरबार*

Loading

बिलासपुर से बड़ी खबर – आस्था का जनसैलाब!

*धनौरा धाम के महंत अशोक दास जी ने 12 बसों को दिखायी हरी झंडी, जय श्री राम के उद्घोष के साथ 1000 भक्त रवाना हुए मेंहदीपुर बालाजी दरबार*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर। 👉आज दिनांक 10/09/2026, दिन गुरुवार को बिलासपुर की धरती भक्ति रस में सराबोर हो गई। धनौरा धाम बिलासपुर के प्रसिद्ध महंत पूज्य अशोक दास जी महाराज के दरबार से जुड़े भक्तों का जत्था मेंहदीपुर बालाजी धाम के लिए रवाना हुआ।

 

जैसे ही मेन चौराहा महाराजा अग्रसेन चौक पर 12 बसें खड़ी हुईं, पूरा वातावरण “जय श्री राम” और “जय बाला जी महाराज” के जयकारों से गूंज उठा। स्वयं महंत श्री अशोक दास जी ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर, हनुमान जी का ध्वज लहराकर सभी बसों को रवाना किया।

*भक्तों में दिखा अटूट विश्वास*

इस दौरान भक्तों में महंत जी के प्रति जो श्रद्धा और विश्वास था, वह देखते ही बन रहा था। एक भक्त ने भावुक होते हुए कहा – “मैं पिछले 18 सालों से धनौरा धाम दरबार से जुड़ा हूं। इससे पहले जीवन में बहुत कष्ट थे, बहुत परेशान था। जब से महंत जी का आशीर्वाद और बाला जी की कृपा मिली है, मेरा पूरा जीवन खुशहाल हो गया है। धनौरा धाम से जुड़ने के बाद हमारे सभी कष्टों का समाधान हो गया है।”

ऐसी ही कहानी हर भक्त की जुबान पर थी – *रोते हुए आते हैं, हंसते हुए जाते हैं।*

*महंत जी का संकल्प – कष्टों का निवारण*

अपने संबोधन में महंत अशोक दास जी ने कहा – “प्रत्येक वर्ष हम एक हजार भक्तों को लेकर मेंहदीपुर बाला जी दरबार जाते हैं। मेरा एक ही उद्देश्य है – लोगों के कष्टों का निवारण करना।”

उन्होंने आगे कहा, “जो भी भक्त मेरे पास अपनी समस्या लेकर रोते हुए आया है, बाला जी की कृपा से इस धनौरा धाम दरबार से हंसता हुआ गया है। भक्तों का मेरे प्रति जो अटूट विश्वास है, बाला जी की कृपा से मैंने आज तक किसी को निराश नहीं किया है। यह सब मेंहदीपुर बाला जी की कृपा और मेरे गुरुदेव का ही आशीर्वाद है।”

12 बसों का यह भव्य काफिला जय श्री राम के जयघोष के साथ मेंहदीपुर बालाजी के लिए प्रस्थान कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर