*खजुरिया साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, ठगी के 10 हजार रुपये वापस कराए*

Loading

*खजुरिया साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, ठगी के 10 हजार रुपये वापस कराए*

✍️ भास्कर न्यूज टुडे ✍️
*प्रधान संपादक – आर के कश्यप*

*बिलासपुर।*👉 क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच खजुरिया थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क को एक बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगों ने ग्राम अहरो निवासी अली हसन के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 10 हजार रुपये उड़ा लिए थे।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अली हसन के मोबाइल पर एक अनजान लिंक आया था, जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से पैसे कट गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत खजुरिया थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसआई योगेश मलिक और महिला आरक्षी गंगा देवी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और खाते को होल्ड कराने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी गई पूरी 10 हजार रुपये की रकम पीड़ित के खाते में सुरक्षित वापस करा दी गई।

रकम वापस मिलने पर पीड़ित अली हसन ने खजुरिया थाना पुलिस और साइबर सेल का आभार व्यक्त किया।

वहीं पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें, अपना OTP, बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर या नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर