*ऑपरेशन कवच-2 के तहत 08 बसों का चालान, लगाया 01 लाख रुपये का जुर्माना*

Loading

*ऑपरेशन कवच-2 के तहत 08 बसों का चालान, लगाया 01 लाख रुपये का जुर्माना*

*✍️ भास्कर न्यूज़ टुडे✍️*

*प्रधान संपादक – आर के कश्यप*

*रामपुर।*👉 सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे *ऑपरेशन कवच-2* के तहत जनपद रामपुर में रात्रि के समय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

*एआरटीओ श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव* के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने *रात्रि 10:30 बजे से प्रातः 4:45 बजे तक* रामपुर-दिल्ली मार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर बसों की सघन जांच की। इस दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, कर, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों और सड़क सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल *08 बसों के विरुद्ध चालान* की कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन संचालकों पर लगभग *एक लाख रुपये का जुर्माना* अधिरोपित किया गया। बताया गया कि 03 बसें बिना वैध परमिट, 02 बसें बिना फिटनेस और बीमा के संचालित हो रही थीं।

*एआरटीओ ने कहा,* “ऑपरेशन कवच-2 के तहत यात्री वाहनों, विशेषकर बसों की सघन जांच जारी रहेगी। वाहन संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी वैधानिक दस्तावेज अद्यतन रखें तथा बसों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही करें। यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर