
![]()
*बिलासपुर के लक्ष्मीनगर में अवैध धंधे का भंडाफोड़, विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी*
*✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️*
*प्रधान संपादक – आर के कश्यप*
*बिलासपुर (रामपुर)।*👉 तहसील बिलासपुर के मौहल्ला लक्ष्मीनगर बाजार कलां में अवैध अनैतिक कार्य कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ले के निवासी भूप सिंह पुत्र किशन लाल ने कोतवाली बिलासपुर में लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*शिकायत के अनुसार -*
पीड़ित का आरोप है कि उसका पड़ोसी नरेश पुत्र निरंजन लाल निवासी मौ० लक्ष्मीनगर, रुद्रपुर से लड़कियां लाकर अपने घर पर अवैध धंधा कराता है, जिससे मोहल्ले के बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।
दिनांक 28.09.2026 को उक्त आरोपी अपने घर पर लड़कियों को लेकर आया था, जिस पर मोहल्ले वालों ने एक युवक लक्की व दो लड़कियों को रंगे हाथ पकड़कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
*जान से मारने की धमकी का आरोप -*
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद रोहित पुत्र शिवसहाय निवासी मौ० लक्ष्मीनगर, बिलासपुर ने उसे धमकाना शुरू कर दिया है। पीड़ित के अनुसार रोहित कह रहा है – “तूने मेरे दोस्तों को पकड़वाया है, अब मैं तुझे नहीं छोडूंगा।”
पीड़ित ने बताया कि उसे व उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है और आरोपी कोई अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है।
*मांग:* पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिलासपुर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
































