*नगर पालिका परिषद बिलासपुर में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती*

Loading

*नगर पालिका परिषद बिलासपुर में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती*

*अध्यक्ष चित्रक मित्तल के नेतृत्व में दिया गया स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण का संदेश*

✍️*आर के कश्यप*✍️
*संपादक – भास्कर न्यूज़ टुडे*

*बिलासपुर, 02 अक्टूबर।*👉 नगर पालिका परिषद बिलासपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के *यशस्वी, कर्मठ एवं लोकप्रिय अध्यक्ष श्री चित्रक मित्तल जी* द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत अध्यक्ष जी ने महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके नेतृत्व में पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में *अध्यक्ष श्री चित्रक मित्तल जी* ने कहा कि _”महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता का अमर संदेश देकर पूरे विश्व को नई दिशा दिखाई। वहीं ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से भरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का महान स्रोत है। हमें उनके दिखाए आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर स्वच्छ, सशक्त और विकसित बिलासपुर व विकसित भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।”_

अध्यक्ष जी की इस सोच और मार्गदर्शन की सभी ने सराहना की। उनके कुशल नेतृत्व में नगर पालिका परिषद बिलासपुर निरंतर स्वच्छता और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में सभासद श्रीमती परमजीत कौर, श्रीमती मीनाक्षी रस्तोगी, श्री अनिल मदान सहित नगर पालिका परिषद के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर