*बलदेव सिंह औलख ने किया बिलासपुर में भाजपा की नगर मंडल नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत*
👉भास्कर न्यूज़ टुडे/ आर के कश्यप🙏 प्रधान संपादक 🙏
बिलासपुर। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में भाजपा नगर मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया।मंत्री ने सभी सदस्यों को पट्टका पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।भाजपा ने हाल ही में संगठन पर्व के तहत सभी मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसी क्रम में बिलासपुर नगर मंडल की नई कार्यकारिणी के सदस्य मंत्री से मिलने पहुंचे।मंत्री औलख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने हर बूथ पर पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने को कहा।उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और मिशन 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से 2027 में योगी जी के नेतृत्व में फिर मजबूत सरकार बनेगी।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, जिला प्रतिनिधि चेतन परुथी, अंगनलाल राजपूत, मधुबाला गुगलानी, प्रशांत सक्सेना समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।