*मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक*
👉भास्कर न्यूज़ टुडे/ आर के कश्यप 🙏प्रधान संपादक🙏
रामपुर: 👉उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलम्बन हेतु आज दिनांक 18.08.2025 को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा दल थाना शाहबाद द्वारा जनपद में महिलाओं/छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के उपाय, महिला सम्बन्धी अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (1930- साइबर क्राइम, 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा) की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया ।