*देश के प्रधानमंत्री की दूरदर्शी पहल 2047 तक विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ते कदम*
👉भास्कर न्यूज़ टुडे/ आर के कश्यप 🙏प्रधान संपादक🙏
रामपुर: 👉देश के प्रधानमंत्री की एक दूरदर्शी पहल भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के दृष्टिगत प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने की पहल की गई है। इस मिशन में जनपद के नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवायें दे चुके एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नागरिकों में से 10 प्रबुद्धजनों के नाम सचिव, नियोजन विभाग, उ०प्र० शासन द्वारा मांगे गए है।
इस कार्य हेतु जनपद स्तर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
जनपद के प्रशासनिक (सेवानिवृत आई.ए.एस), पुलिस (सेवानिवृत आई.पी.एस), वन सेवा, कृषि, सिंचाई, शिक्षा, ग्राम्य विकास, नगर विकास, स्वास्थ्य, वैज्ञानिक, अभियंत्रण आदि शासकीय सेवाओं से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा प्रख्यात शिक्षाविद, समाजसेवी में से 10 प्रबुद्धजनों की सूचना मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल के स्तर से शासन को भेजी गई है।
विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेने एवं जनमानस में जागरूक्ता उत्पन्न करने के लिए लखनऊ में ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें संबधित विभागों के प्रमुख अधिकारीगण प्रस्तुतीकरण करेंगे।
इसके उपरान्त प्रबुद्धजनों द्वारा जनपदों में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के जन-जागरूकता हेतु विभिन्न समूहों के साथ चर्चा की जायेगी तथा उनसे फीडबैक प्राप्त किया जायेगा।
इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जायेगा ।