![]()
*जनपद में 23 सितम्बर को मनाया जायेगा 10वॉं आयुर्वेद दिवस।*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
🙏प्रधान संपादक🙏
🙏आर के कश्यप🙏
जनपद रामपुर : 👉क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. बंदना रानी ने बताया कि जनपद में 23 सितंबर, 2025 को 10वॉं आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में जिला पंचायत परिसर में स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्टालों के माध्यम से आम जनमानस को आयुर्वेद से जोड़ने और उससे होने वाले लाभ के बारे में जागरूक करने के लिए आयुर्वेद विधा के पोस्टर/ फ्लेक्स और कच्ची औषधियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर से गांधी समाधि तक प्रातः 7:00 बजे जागरुकता रैली निकाली जायेगी। इसके साथ ही स्कूलों में निबंध, रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जाएगा।
डॉ बंदना ने बताया कि जनपद में संचालित प्राइवेट आयुर्वेद विधा के चिकित्सकों द्वारा जगह-जगह चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और रामपुर शहर में तीन स्थानों वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम व आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में विभागीय चिकित्साधिकारियों द्वारा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।


























