![]()
*शहर विधायक आकाश सक्सेना की पुत्री के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*
*भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कवि कुमार विश्वास समेत कई बड़ी हस्तियों ने दिया आशीर्वाद*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
🙏प्रधान संपादक🙏
🙏आर के कश्यप🙏
रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना की पुत्री व्योमिका सक्सेना के विवाहोपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। उन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद देते हुए खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा समेत महान हस्तियां समारोह में पहुंची।
समाजवादी पार्टी के कददावर नेता आजम खां को जेल की हवा खिलाने वाले शहर विधायक आकाश सक्सेना की पुत्री व्योमिका सक्सेना का विवाह तीन दिसंबर को हुआ था। जिसके बाद सात दिसंबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम स्थित द जोरा दिल्ली कन्वेंशन सेंटर में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। रात्रि पौने आठ बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंच गए। वह करीब 20 मिनट समारोह में रूके और फिर नव दंपति को आशीर्वाद देने के बाद रवाना हो गए। इसके बाद देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सह-कार्यवाह आलोक, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत भाजपा व आरएसएस के वरिष्ठ नेता भी समारोह में सम्मिलित हुए। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह में शामिल होकर परिवार का मान बढ़ाया है। पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्योंकि, प्रधानमंत्री भारत को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर समारोह की शोभा बढ़ा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री समेत सभी आगन्तुकों का अभार जताया है।
