*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मथुरा-वृंदावन से लेकर रामपुर तक कृष्णमय हुआ ब्रज, घर-घर में गूंजेगा ‘नंद घर आनंद भयो’*

Loading

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मथुरा-वृंदावन से लेकर रामपुर तक कृष्णमय हुआ ब्रज, घर-घर में गूंजेगा ‘नंद घर आनंद भयो’*

✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️विशेष रिपोर्ट
प्रधान संपादक: आर के कश्यप

*रामपुर*👉4 सितंबर 2026।* द्वापर युग के साक्षात भगवान, सोलह कला सम्पूर्ण श्रीकृष्ण का 5253 वां जन्मोत्सव है। पूरा जनपद कृष्ण भक्ति में सराबोर है।

पंचांग के अनुसार इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत और मुख्य जन्मोत्सव *शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को ही मनाया जाएगा*। आज की रात ही कान्हा का जन्मोत्सव होगा, जबकि कल 5 सितंबर को नंदोत्सव और दही-हांडी के आयोजन होंगे।

*इस बार बना है दुर्लभ संयोग -*
धर्माचार्यों के अनुसार इस बार जन्माष्टमी पर 16 साल बाद वह दुर्लभ संयोग बना है जब मध्यरात्रि में अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा का संयोग है – ठीक वैसा ही जैसा श्रीमद्भागवत में कंस के कारागार में कृष्ण जन्म के समय बताया गया है।

*शुभ मुहूर्त:*
👉अष्टमी तिथि प्रारंभ: 4 सितंबर रात 02:25 बजे से- 👉रोहिणी नक्षत्र: 4 सितंबर रात 12:29 से 11:04 बजे तक
👉*निशिता पूजा / जन्म का शुभ मुहूर्त: आज रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक*
👉व्रत पारण: 5 सितंबर सुबह 06:01 बजे के बाद bc02

👉*रामपुर में उत्सव की धूम -*
जन्माष्टमी को लेकर शहर के सभी प्रमुख मंदिरों – श्री सत्यनारायण मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर बिलासपुर, टाउनहॉल मंदिर में भव्य सजावट की गई है। फूल बंगला, आकर्षक झांकियां और 56 भोग की तैयारी पूरी है। बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट, मोरपंख, झूले और माखन-मिश्री की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।

आज रात 12 बजे जैसे ही शंख, घंटा और ढोल नगाड़ों के साथ कृष्ण जन्म की घोषणा होगी, वैसे ही पूरा जिला हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर