अहिल्याबाई ने अपना पूरा जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगाया: गोस्वामी

Loading

अहिल्याबाई ने अपना पूरा जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगाया: गोस्वामी

बिलासपुर में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर।ब्लॉक परिसर में सोमवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी मुख्य वक्ता रहे।इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता गोस्वामी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने अपना पूरा जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगाया। उन्होंने बताया कि भारत के इतिहास में कई वीरांगनाओं ने अपने शासन और दूरदर्शिता से अमिट छाप छोड़ी।मालवा की रानी अहिल्याबाई को आज भी आदर्श प्रशासिका, न्यायप्रिय शासिका और धर्मपरायण महिला के रूप में याद किया जाता है।उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने ऐसे समय में शासन किया, जब स्त्रियों को राजनीतिक भागीदारी का अधिकार नहीं था। अपनी बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने नारी सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। राज्य को मजबूत करने के लिए उन्होंने महिला सेना की स्थापना की। साथ ही लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया।कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री अशोक विश्नोई और ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने भी विचार रखे।कार्यक्रम में रवि यादव,अंगनलाल राजपूत, मधुबाला गुगलानी,किरनजीत कौर,योगेश झाम,सौरभ सक्सेना एडवोकेट,चौधरी लोकेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन चेतन परूथी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर