*बिलासपुर में ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया*

Loading

*बिलासपुर में ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर । रामपुर 👉बिलासपुर में दिनांक 17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे भाजपा द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के हरियाणा अग्रवाल धर्मशाला में भव्य आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने *महिला आरक्षण अधिनियम* को भाजपा सरकार की एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नारी का गौरव और सम्मान बढ़ाने का काम किया है ।इससे नारी और सशक्त व मजबूत होगी । जिससे देश भी मजबूत होगा । पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल एवं जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने भी *नारी शक्ति वंदन* पर विस्तृत जानकारी दी ।महिला आरक्षण अधिनियम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया
इस कार्यक्रम को सोमवार का बाजार स्थित हरियाणा अग्रवाल धर्मशाला बिलासपुर में हुआ ।राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल और भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, सभासद परमजीत कौर उर्फ पोला सहित कई गणमान्य महिलाओं के द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ* की विभाग संयोजिका निवेदिता मित्तल ने कहा कि नारी शक्ति से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं सशक्त नारी न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । इसलिए एक समान सुरक्षित और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए नारी सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है ।
पूर्व पालिका अध्यक्ष रजनी जौहरी ने अपने विचार रखें और कहा कि मुझे भी बिलासपुर की जनता ने दो बार प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया इसके लिए मैं हृदय से बिलासपुर वासियों का आभार व्यक्त करती हूं ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सतवंत कौर गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गुरुद्वारा बिलासपुर ने की । कार्यक्रम का संचालन स्फूर्ति जैन ने किया । इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में नारी शक्ति कि मिशाल परमजीत कौर उर्फ पौला अपने वार्ड में लक्ष्मी नगर की सैकड़ो महिलाओं के साथ पहुंची ।सभी उपस्थित महिलाओं का उन्होंने आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर रितु कुमारी,प्रिया जैन,किरनजीत कौर,ममता कश्यप ,लक्ष्मी कश्यप ,गीता कश्यप,भूरी कश्यप ,एकता पारुथी,संध्या सक्सेना,उषा चावला,वंदना अग्रवाल,बीना जैन,ओमवती,लक्ष्मी रस्तोगी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही ।भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोख सिंह खैहरा,मंडल अध्यक्ष अंगन लाल,पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल मदान ,दिनेश चंद्र शर्मा ,सुनील मौर्य,राजेश सैनी,एडवोकेट सौरभ सक्सेना,पूर्व सभासद रमेश कश्यप, डॉ. बलविंदर,राजू तनेजा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर