*भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत सत्यम बुक एजेंसी के द्वारा शरबत वितरण किया गया*

Loading

*भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत सत्यम बुक एजेंसी के द्वारा शरबत वितरण किया गया*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️

बिलासपुर :-बढ़ती गर्मी से बेहाल राहगीरों को राहत देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया ।यह कार्यक्रम शनिवार की बाजार निकट भूमि विकास बैंक बिलासपुर में चिलचिलाती धूप में राहगीरों और मजदूरों को ठंडा शरबत पिलाकर सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिशाल पेश की गई है ।उत्तर प्रदेश सहित आसपास के इलाकों में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का दौर जारी है ।बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । ऐसे में आम जनमानस, राहगीरों, रिक्शा चालको और मजदूरों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए समाजसेवियों ने एक सराहनीय पहल की है । मजदूरों और आने-जाने वाले लोगों के लिए ठंडे पानी और मीठे शर्बत की व्यवस्था की गई । चिलचिलाती धूप में ठंडा पानी पीकर राहगीरों ने राहत की सांस ली और समाजसेवियों की इस कार्य के लिए सराहना भी की ।

पुण्य का कार्य मानकर की पहल
————————————————–
भीषण गर्मी में प्यासे को पानी या शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है ।इस तेज धूप में जब लोग प्यास और गर्मी से बेहाल होकर गुजरते हैं ।तो उन्हें मिलने वाला एक गिलास ठंडा शरबत किसी संजीवनी से कम नहीं लगता ।सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई।ऐसी सामाजिक और मानवीय पहल इस भीषण गर्मी में आम जनता के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आ रही है ।इन सामाजिक कार्यकर्ताओं में सत्यम बुक एजेंसी के मालिक राजपाल सिंह , अध्यापक महिपाल, राजाराम कश्यप, आर के कश्यप, अरुण राजपूत, रोहित, सचिन, विष्णु राजपूत, अवतार सिंह, संजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर