
![]()
*रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बहनों को बड़ी सौगात, 3 दिन तक फ्री रहेगी रोडवेज बस यात्रा*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
जनपद रामपुर : 👉मातृशक्ति के सम्मान और सुरक्षित आवागमन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने *’राजमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति निःशुल्क यात्रा योजना’* का शुभारंभ किया।
जिला सहकारी बैंक सभागार रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के सजीव प्रसारण को शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र की उपस्थिति में देखा गया।
👉*1. रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक फ्री सफर*
प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार *27 अगस्त 2026 प्रातः 06:00 बजे से 29 अगस्त 2026 मध्यरात्रि 12:00 बजे तक* उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों और सिटी बसों में महिला यात्रियों को एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
इस दौरान परिचालक द्वारा जीरो रुपये का टिकट जारी किया जाएगा। महिलाएं किसी भी श्रेणी की बस में यात्रा कर सकेंगी।
👉*2. 60 वर्ष से अधिक की माताओं के लिए स्थायी सुविधा*
मुख्यमंत्री जी ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निगम की बसों में स्थायी रूप से निःशुल्क यात्रा की स्वीकृति भी प्रदान की है। 29 अगस्त के बाद वरिष्ठ महिलाएं आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाकर इस योजना का लाभ ले सकेंगी।
👉*3. रामपुर में सम्मान समारोह*
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित सैकड़ों महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। महिलाओं ने इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
यात्री कर अधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
































