
![]()
*भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) भीम के धर्म गुरु वीरेश भीम अनार्य जी का बिलासपुर आगमन, चेतना दिवस को लेकर दिए निर्देश*
✍️भास्कर न्यूज़ टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
बिलासपुर । रामपुर 👉आज दिनांक 01/09/2026 को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) भीम के धर्म गुरु एवं राष्ट्रीय प्रमुख परम आदरणीय वीरेश भीम अनार्य जी का आगमन SDM कोर्ट स्थित भारती निवास, बिलासपुर में भावाधस भीम के जिला कार्यालय पर हुआ।
कार्यालय पर पहुँचने पर भावाधस भीम के कार्यकर्ताओं द्वारा धर्म गुरु जी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात धर्म गुरु जी ने सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक को संबोधित करते हुए गुरु जी ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि आगामी *3 सितंबर 2026 को वाल्मीकि धर्म प्रचार हेतु “भगवान वाल्मीकि चेतना दिवस” का भव्य आयोजन राधा कृष्ण बैंकट हॉल, हरिद्वार रोड, मंडावर, जिला – बिजनौर* में किया जा रहा है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं धर्म प्रेमियों से अपील की है कि इस चेतना दिवस में अधिक से अधिक संख्या में समय से पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एकलव्य वाल्मीकि जी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमुख भारती जी, प्रदेश महासचिव विजय अनार्य जी, जिला अध्यक्ष यूथ विंग रामपुर जानू चौहान जी, नगर अध्यक्ष यूथ विंग बिलासपुर मोहित चौधरी जी, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ बिलासपुर के संरक्षक अशोक वाल्मीकि जी, सफाई यूनियन अध्यक्ष रवि राज वाल्मीकि जी, गोपाल वाल्मीकि, गंगा राम प्रधान, माइकेल वाल्मीकि, वरुण भारती, मानव भारती, आदर्श वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, हिमांशु वाल्मीकि, करन वाल्मीकि, आलोक वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
































