
![]()
*युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाने की पहल, 10 सितंबर को उद्यमिता महा-कार्यशाला*
✍️भास्कर न्यूज टुडे✍️
👁️प्रधान संपादक👁️
👁️आर के कश्यप👁️
रामपुर : 👉जनपद के युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और स्वावलंबी उत्तर प्रदेश के संकल्प से जोड़ने के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की रोजगारपरक योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक दिवसीय *जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन कार्यशाला* का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला का आयोजन *10 सितंबर 2026, दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक, सामान्य सुविधा केन्द्र, पहाड़ी गेट, रामपुर* में किया जाएगा।
*कार्यशाला में क्या मिलेगा विशेष?*
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को केवल योजना की जानकारी ही नहीं, बल्कि जमीन पर उद्यम स्थापित करने का पूरा रोडमैप दिया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से –
1. एमएसएमई एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की विस्तृत जानकारी
2. नए एवं इनोवेटिव बिजनेस आइडिया का चयन
3. प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की व्यावहारिक ट्रेनिंग
4. बैंकों से बिना भटके लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया
5. उद्यम पंजीकरण, लाइसेंस एवं जीएसटी से जुड़ी जानकारी
6. डिजिटल मार्केटिंग और उत्पाद को बाजार में ले जाने के गुर
पर गहन मार्गदर्शन दिया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग, अनुराग यादव ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनपद के युवक-युवतियों, छात्र-छात्राओं और स्वरोजगार के इच्छुक नागरिकों को एक ही छत के नीचे सारी सरकारी सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि वे अपने हुनर और आइडिया को सफल व्यवसाय में बदल सकें।
उन्होंने जनपद के सभी इच्छुक युवाओं, उद्यमियों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं आमजन से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि व समय पर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर स्वावलंबन की ओर अपना पहला कदम बढ़ाएं।
































